September 22, 2018

गणपति बप्पा मोरया

हर साल होंगे विसर्जित गणपति।
हर साल कुछ लोग डालेंगे फोटुएं
विखंडित गनपतियों की
मरती मछलियों की


और फिर अगले साल
पहले से कुछ और ज़्यादा विखंडित गनपतियों की
कुछ और ज़्यादा मरी हुई मछलियों की।

और ऐसे में मैं कर रहा होऊंगा कोई बहाना किसी दोस्त के घर गणपति बिठाने पे नहीं जाने का।

हर साल की तरह।

No comments:

Post a Comment